हरियाणा में 54 लाख के बजट से तैयार किए जाएंगे इस जिले में नए रोड, लोगों को मिलेगा जाम से छुटकारा

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद नगर निगम की तरफ से NIT एरिया के पास चौराहे को जाम मुक्त करने का बड़ा फैसला लिया गया है. जानकारी देते हुए बताया गया कि नगर निगम ने स्लिप रोड बनाने का फैसला लिया है. इसको लेकर तैयारियां भी शुरू की जा चुकी है. इस योजना पर करीब 54 लाख रुपए से ज्यादा पैसे खर्च किए जाएंगे. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Sadak Road

जाम से छुटकारा

निगम का कहना है कि इन दिनों प्रदेश में लगातार बारिश देखने को मिल रही है, इसी वजह से इस योजना पर सुचारू रूप से कार्य नहीं हो पा रहा है. NIT इलाके में 2 से 3 ऐसे चौराहे हैं, जहां पर लोगों को काफी ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है. इसी को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने NIT 2 और 3 ट्रैफिक लाइट चौक पर स्लिप रोड बनाने का फैसला लिया है. इसी संबंध में प्रशासन की तरफ से 10 लाख 98000 का बजट भी स्वीकार कर लिया गया है. ऐसा कहा जा रहा है कि 90 दिनों के भीतर काम भी शुरू किया जाएगा.

इस प्रकार तैयार किया जाएगा नया रोड

निगम प्रशासन की तरफ से फैसला लिया गया है कि एनआईटी के खत्री चौक और बीके चौक के नजदीक भी स्लिप रोड बनाए जाएंगे. यहां के लिए 12 लाख 62000 का बजट मंजूर किया है. इसके अलावा, नगर निगम प्रशासन ने NIT एक और नेहरू ग्राउंड की डिवाइडिंग रोड पर कोतवाली थाने के पास स्लिप रोड बनाने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट भी तैयार किया है.

आने वाली 9 तारीख को नगर निगम प्रशासन की तरफ से इस चौक पर स्लिप रोड बनाने के लिए कंपनी का ऐलान भी किया जा सकता है. इस रोड के बनने से लोगों को जाम की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा और वह आसानी से सफर कर पाएंगे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.