हिसार | हरियाणा के हिसार जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की तरफ से आदेश जारी किया गया है. इस आदेश के मुताबिक, हिसार जिले के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल 5 और 6 सितंबर 2025 को बंद रहेंगे. यानि कि इन दिनों पर सभी स्कूलों की छुट्टी रहेंगी. यह फैसला उपायुक्त के निर्देशानुसार लिया गया है.
सभी का अवकाश
ऑर्डर में कहा गया है कि विद्यार्थियों के साथ स्टाफ सभी का पूर्ण अवकाश रहेगा. साथ ही, स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि विद्यालय परिसर में जलभराव की स्थिति से निपटने, जरूरी सामग्री की सुरक्षा एवं पानी की निकासी के लिए जरूरी कदम उठाएँ.
ऑनलाइन होगी पढ़ाई
स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के सपोर्ट से विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए है. अधिकारी की तरफ से स्पष्ट किया गया कि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन कक्षाएं लगाई जाये. यानि कि बच्चों की पढ़ाई पर कोई प्रभाव ना पड़े इसलिए ऑनलाइन माध्यम से कक्षा का आयोजन हो.
