बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको 1 साल से भी कम समय में मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले शेयर्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम शेली इंजीनियरिंग प्लास्टिक की बात कर रहे हैं.
एक बार फिर से इस कंपनी के शेयर्स की काफी डिमांड देखने को मिली है. बुधवार के कारोबार में बीएसई पर 4% की बढ़त दर्ज की गई है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
निवेशकों के लिए जरूरी खबर
कई बड़े दिग्गज इन्वेस्टर भी इस कंपनी में निवेश करने की सलाह दे रही है. अगर आप भी कम समय में शानदार रिटर्न हासिल करना चाहते हैं, तो आप इन्वेस्ट कर सकते हैं. 4% की बढ़त के साथ कंपनी के शेयर्स की कीमत 2316 के आंकड़े को पार कर गई है. हाल ही में स्मॉल कैप वर्ल्ड फंड ने 768179 शेयर या 1.68% हिस्सेदारी 1925 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर की है. इस लेनदेन के बाद कंपनी में स्मॉल कैप वर्ल्ड फंड की हिस्सेदारी 3.81% से बढ़कर 5.48% हो गई है.
राजस्व में हुई रिकॉर्ड वृद्धि
कंपनी की तरफ से शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, लाइटहाउस इंडिया lll फंड लिमिटेड की तरफ से 20 अगस्त 2025 को ओपन मार्केट के माध्यम से कंपनी ने 1.1 मिलियन शेयर भी सेल किए थे, जो कंपनी में 2.4% की हिस्सेदारी के बराबर थे. अगर आप भी हाल ही में किसी कंपनी में निवेश करने के प्लानिंग कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. अप्रैल से जून 2025 तिमाही में शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक ने साल दर साल 38% की मजबूत राजस्व वृद्धि की थी.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
