हरियाणा CET रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, अगले हफ्ते खुलेगा करेक्शन पोर्टल; नवरात्रि में आएगा रिजल्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से 26 और 27 जुलाई को ग्रुप सी की विभिन्न भर्तियों के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) का आयोजन किया गया था. हरियाणा में ग्रुप सी पदों की भर्ती के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) में शामिल हुए लगभग साढ़े 12 लाख युवाओं को अब परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार है.

Haryana CET HSSC CET

अगले हफ्ते खुलेगा करेक्शन पोर्टल

सीईटी परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) नवरात्रों में सीईटी का परिणाम घोषित करने की तैयारी में लगा हुआ है. परिणाम घोषित होने से पहले करेक्शन पोर्टल खोला जाएगा. करेक्शन पोर्टल ओपन करने को लेकर कमीशन ने एडवोकेट जनरल से राय मांगी है क्योंकि हाई कोर्ट में कई याचिकाओं पर सुनवाई चल रही है. एजी कार्यालय से हरी झंडी मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद अगले हफ्ते पोर्टल खोले जाने की संभावना है.

रिजल्ट का काम हुआ तेज

ग्रुप सी पदों के लिए 26 और 27 जुलाई को चार शिफ्ट में परीक्षा हुई थी. परीक्षा के लिए करीबन साढ़े 13 लाख युवाओं ने अप्लाई किया था, जिनमें से 90 प्रतिशत से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह की तरफ से दावा किया गया था कि परीक्षा का परिणाम 31 अगस्त तक घोषित कर दिया जाएगा, मगर परीक्षा के सामान्यीकरण (नार्मलाइजेशन) सहित आयोग के विभिन्न फैसलों के विरोध में कुछ अभ्यर्थी हाई कोर्ट में जा पहुँचे. 2 सितंबर को हाई कोर्ट ने भी नार्मलाइजेशन को भी हरी झंडी दी है, जिसके बाद रिजल्ट घोषित करने को लेकर काम तेज हो चुका है.

10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का विज्ञापन

जैसे ही सीईटी का रिजल्ट जारी होगा, 10 हजार से ज्यादा पदों के लिए भर्ती विज्ञापन निकाला जा सकता है. इनमें 15 श्रेणियों के 8,653 पद भी शामिल है, जिनका भर्ती विज्ञापन जुलाई में वापस ले लिया गया था. एचएसएससी के चेयरमैन हिम्मत सिंह के अनुसार वर्तमान में आयोग के पास कोई भर्ती लंबित नहीं है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.