माता वैष्णो देवी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, कटरा के लिए फिर शुरू हुई रोडवेज बस

जींद | हरियाणा के जींद जिले से श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि पिछले दिनों पहाड़ों पर हुई भारी बारिश और भूस्खलन के चलते जींद से कटरा के लिए चलने वाली बस को रोक दिया गया था. पिछले महीने में यह बस जालंधर तक सफर कर रही थी और फिर थोड़ा स्थिति में सुधार होने पर बस का संचालन जम्मू तक किया जा रहा था, लेकिन अब इस बस को पहले की तरह कटरा तक संचालित किया जा रहा है.

Haryana Roadways

कटरा जाने वाली बस का शेड्यूल

जींद बस स्टैंड से कटरा के लिए यह बस रोजाना 05.50 बजे रवाना होती है. यह बस वाया नरवाना, संगरूर व लुधियाना होते हुए करीब 13 घंटे का सफर करते हुए शाम 7 बजे कटरा पहुंचती है. जींद से कटरा की दूरी 575 किलोमीटर है और इस बस में प्रति व्यक्ति किराया 750 रुपए निर्धारित किया गया है. वापसी में कटरा से यह बस अगले दिन सुबह 5 बजे रवाना होती है. वापसी में यह बस जींद बस स्टैंड नहीं, बल्कि वाया पानीपत होकर दिल्ली जाती है.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

श्रद्धालुओं को राहत

कटरा में श्री माता वैष्णो देवी का मंदिर है. इस मंदिर के प्रति लोगों की काफी आस्था है. ऐसे में काफी संख्या में श्रद्धालु जींद से कटरा दर्शन के लिए जाते हैं. अब कटरा तक बस का संचालन फिर से शुरू हो गया है, तो श्रद्धालुओं को निश्चित तौर पर राहत पहुंचेगी.

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश और भूस्खलन के चलते कटरा जाने वाली बस पहले जालंधर और फिर जम्मू तक संचालित हो रही थी, लेकिन अब हालात सामान्य होने पर यह बस कटरा तक चलने लगी है. श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बस का फायदा मिलेगा- जसमेर खटकड़, डीआई, जींद

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.