पलवल जिले में कई गांवों के बीच बेहतर होगी आवाजाही, नए सिरे से बनेगी 10 किमी लंबी यह सड़क

पलवल | हरियाणा के पलवल जिले में जर्जर हालत में पहुंच चुकी सड़कों से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. यहां सिंगार से अंधोप खेका गांव तक 10 किलोमीटर लंबी का नए सिरे से निर्माण किया जाएगा. PWD की ओर से इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके निर्माण पर सवा 4 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी.

Road Sadak

आए दिन हो रहे सड़क हादसे

पलवल के गांव सिंगार से सौंध और अंधोप खेका गांव को जोड़ने वाली 10 किलोमीटर लंबी सड़क पिछले लंबे समय से खस्ताहाल स्थिति से जूझ रही है. यहां सड़क पूरी तरह से गढ्ढों में तब्दील हो चुकी है. बरसात के दिनों में हालात और भी ज्यादा भयावह रूप ले लेते है. सड़क पर गढ्ढों के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी. ऐसे में परेशानी झेल रहे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने सड़क निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है.

इस सड़क मार्ग के नवनिर्माण से आसपास के गांवों के लोगों को आवाजाही के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी. उनका सफर आसान व सुरक्षित हो जाएगा. इससे जिले में ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलेगा. नई सड़क के निर्माण से स्कूली बच्चों और मंडियों में फसल लेकर जाने वाले किसानों को फायदा पहुंचेगा.

बेहतर होगी कनेक्टिविटी

यह सड़क मार्ग कई गांवों को आपस में कनेक्टिविटी प्रदान करता है. ऐसे में सड़क मार्ग के नए सिरे से निर्माण से पलवल से हथीन के बीच लोगों की आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी. इस सड़क मार्ग के बनने से स्कूल- कॉलेज वाले स्टूडेंट्स और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी. इसके साथ ही, एमरजेंसी सेवाएं एंबुलेंस, पुलिस आदि को समय पर गांवों में पहुंचने पर मदद मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.