भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की दसवीं, बारहवीं (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) और डीएलएड परीक्षा सितंबर 2025 के एडमिट कार्ड जारी किये जा चुके हैं. परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर से 18 अक्टूबर तक किया जाएगा. ऐसे में जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वह अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
ऐसे करें डाउनलोड
कम्पार्टमेंट, री- अपीयर, सीटीपी, ओसीटीपी, अतिरिक्त उत्तीर्ण, मर्सी चांस, अतिरिक्त विषय एवं डीएलएड प्रवेश वर्ष- 2023 द्वितीय वर्ष एवं 2024 प्रथम वर्ष की नियमित तथा प्रवेश वर्ष-2020, 2021, 2022 व 2023 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की री अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षा सितंबर 2025 के प्रवेश-पत्र 16 सितंबर से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर से डाउनलोड किये जा सकते है. जो भी विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.
18 अक्टूबर तक चलेगी परीक्षा
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ पवन कुमार ने बताया कि परीक्षा 25 सितंबर से 18 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा का आयोजन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगा. इस परीक्षा में करीबन 44575 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 28523 छात्र व 16052 छात्राएं परीक्षा देंगे.
उन्होंने बताया कि सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 5542 परीक्षार्थी तथा सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 4338 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. इसी प्रकार सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में 14954 परीक्षार्थी तथा सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में 19741 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.
