नई दिल्ली | अगर आप भी हाल ही में सोने या फिर चांदी में निवेश करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सोने और चांदी की कीमतों को लेकर कई सारे कयास लगाए जा रहे हैं. सोने की तुलना में अब चांदी लोगों को ज्यादा परेशान करने वाली है अर्थात कीमतों में वृद्धि देखने को मिलने वाली है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
बनाया नया रिकॉर्ड
साल 2025 की शुरुआत से लेकर अब तक चांदी की कीमतों में 43 परसेंट से ज्यादा की वृद्धि देखने को मिल चुकी है. वही, सोने की कीमतों की बात की जाए, तो इसकी बढ़त 37 परसेंट के आसपास है. इसी वजह से इन्वेस्टर भी सोने और चांदी में निवेश करने के लिए काफी आकर्षित हो रहे हैं. देश में चांदी की कीमत 132000 का भी रिकॉर्ड बना चुकी है, लगातार कीमतों में वृद्धि ही देखने को मिल रही है.
चाहे सोना हो या चांदी दोनों ही रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच चुके हैं. चांदी का अत्यधिक अनिश्चित व्यवहा रहा है. 2012 से 2020 के बीच उन्हें लंबी अवधि तक नुकसान उठाना पड़ा था. 8 साल बाद जाकर कहीं चांदी की कीमतों में इतनी तेजी देखने को मिली है. 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए, तो वह भी 1 लाख के ऊपर ही व्यापार कर रही है.
दीपावली पर बढ़ेगी कीमतें
भारत में शादी विवाह के सीजन के दौरान सोने और चांदी की डिमांड बढ़ जाती है. इस वजह से इनकी कीमतों में भी उछाल देखने को मिलता है. अबकी बार दीपावली के मौके पर सोने और चांदी की कीमतें नया रिकॉर्ड बना सकती है, इस प्रकार की कई खबरें भी सामने आ रही है. अगर आप भी सोने और चांदी में निवेश करके रिटर्न हासिल करना चाहते हैं, तो आपके पास शानदार मौका है.
कई मार्केट के जानकार कह रहे हैं कि आने वाले समय में सोने की कीमतें 150000 रुपए के आंकड़े को भी पार कर सकती है. आप भी इसमें इन्वेस्ट करके अच्छा खासा रिटर्न हासिल कर सकते हैं.
