बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के शेयर्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो अपने निवेशकों को जल्द ही डिविडेंड का लाभ देने वाली है. हम महाराष्ट्र स्कूटर्स लिमिटेड कंपनी के बारे में बातचीत कर रहे हैं आज हम आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं. इन दिनों शेयर बाजार में इस कंपनी के शेयर्स काफी छाए हुए हैं.
निवेशकों को डिविडेंड का लाभ
जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी की तरफ से एक शेयर पर निवेशकों को 160 रुपए तक डिविडेंड का लाभ दिया जा सकता है. केवल उन्हीं इन्वेस्टर को डिविडेंड का लाभ मिलेगा, जिनका नाम रिकॉर्ड बुक में कल रहेगा. इससे पहले भी कंपनी की तरफ से साल 2001 में अपने निवेशकों को डिविडेंड का लाभ दिया गया था. पिछले कुछ समय से यह कंपनी शानदार प्रदर्शन कर रही है. डिविडेंड की बात सुनकर निवेशक भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं.
पिछले 6 महीनो में मालामाल हुए इन्वेस्टर
शेयर्स की कीमतों में 82 परसेंट से ज्यादा की वृद्धि देखने को मिली है. 1 साल में इस कंपनी ने अपने पोजीशनल निवेशकों को 47 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है. पिछले 5 सालों में कंपनी के शेयर्स की कीमत 480 प्रतिशत तक बढ़ गई है. जब भी आप किसी कंपनी में निवेश करें, तो एक बार बाजार की जानकारी से सलाह अवश्य ले ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
