शेयर बाजार की टेकडी साइबर सिक्योरिटी के निवेशकों की लगी लॉटरी, लिस्टिंग पर ही मिला 90 फीसदी प्रीमियम

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही शानदार कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसके शेयर्स की कीमतों में इन दिनों काफी तेजी देखने को मिल रही है. हम टेकडी साइबर सिक्योरिटी लिमिटेड की बात कर रहे हैं. इस कंपनी की शानदार लिस्टिंग हुई है, कंपनी के शेयर से एनएसई एसएमई में 90% के प्रीमियर के साथ 366.70 रुपये पर लिस्टेड हुए हैं. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Share Market Up

दिया शानदार रिटर्न

टेकड़ी साइबर सिक्योरिटीस लिमिटेड में निवेश करने वाले निवेशको को सीधा- सीधा 173 रुपए से ज्यादा का फायदा एक शेयर पर मिला है. एसएमई सेगमेंट के आईपीओ का प्राइस बैंड 183 रुपए से 193 रुपए प्रति शेयर के बीच निर्धारित किया गया था. कंपनी के आईपीओ को 718.30 गुना सब्सक्राइब किया गया था.

रिटेल कैटेगरी की बात की जाए, तो कंपनी के आईपीओ को 3 दिनों के ओपनिंग के दौरान 726.06 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. जिस किसी भी निवेशक ने इस कंपनी में निवेश किया होता, वह आज मालामाल हो गया है. लिस्टिंग के बाद आज कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 5% तक का अपर सर्किट भी लगा है. शेयर बाजार में निवेश करते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है.

यह भी पढ़े -  Ola Electric Mobility के शेयर में जोरदार वापसी, 21 से 41 रुपये; 90 फीसदी उछाल

इतने शेयर्स में करना था निवेश

शेयर बाजार में इन्वेस्ट करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. कंपनी के आईपीओ के लिए लॉट साइज 600 शेयरों का बनाया गया था यानी कि किसी भी इन्वेस्टर को कम- से- कम 2 लॉट में निवेश करना था. जिसकी वजह से मिनिमम इन्वेस्टमेंट अमाउंट 2 लाख 31600 रुपये के आसपास था.

अब लिस्टिंग के बाद ही इस कंपनी ने अपने निवेशको को शानदार रिटर्न दिया है. तकरीबन 90% तक की तेजी देखने को मिली है. अगर आप भी ऐसी ही किसी कंपनी की तलाश में है, तो आप हमारे इस पेज को फॉलो कर सकते हैं. हम आपको शेयर बाजार से जुड़ी हुई जानकारी उपलब्ध करवाते रहते हैं.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.