बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के शेयर्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो इन दिनों बाजार में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं. हम सिद्धि कॉटस्पिन लिमिटेड के बारे में बातचीत कर रहे हैं. आज हम आपको इस कंपनी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं, लगातार कंपनी के शेयर्स की कीमतों में कमी देखने को मिल रही है.
बढ़ाई निवेशकों की चिंता
कंपनी के शेयर शुक्रवार को 20% के डिस्काउंट के साथ 86.40 रुपये पर लिस्टेड हुए हैं. IPO के दौरान कंपनी के शेयर्स की कीमत 108 रुपए के आसपास थी. लिस्टिंग के ठीक बाद कंपनी के शेयर्स 5% और लुढ़ककर 82.10 रुपये पर पहुंच गए हैं. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 19 सितंबर 2025 को इस कंपनी का आईपीओ ओपन हुआ था. निवेशकों को 4 दिन का समय दिया गया था.
सिद्धि कॉटस्पिन लिमिटेड के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का कोटा 17.53 गुना सब्सक्राइब हुआ है. सिद्धि कॉटस्पिन लिमिटेड के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे.
कीमतों में आई बडी गिरावट
आईपीओ की 2 लॉट में 2400 शेयर थे. यानी, आम निवेशकों को कंपनी के आईपीओ में 2,59,200 रुपये का इनवेस्टमेंट करना पड़ा. लिस्टिंग के दौरान ही शेयर्स की कीमतों में बड़ी कमी दर्ज की गई है. आईपीओ पर टोटल 4.21 गुना दाव लगा था, इसमें आम निवेशकों का कोटा 1.50 गुणा सब्सक्राइब हुआ था. इस कंपनी की शुरुआत साल 2015 में हुई थी. कंपनी वैल्यू ऐडेड ओर स्पेशलिटी यानर्स समेत कॉटन यॉर्न की मैन्युफैक्चरिंग सेल करने के लिए जानी जाती है.
पिछले कुछ दिनों से इस कंपनी के शेयर्स बाजार में कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, जिस वजह से इन्वेस्टर्स की चिंता भी बढ़ गई है.जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार की जानकारी से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
