नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी सोने में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. सोने के साथ- साथ चांदी की कीमतें भी हर दिननया रिकॉर्ड कायम कर रही है. आज की इस खबर में हम आपको सोने और चांदी की वर्तमान कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
22 कैरेट गोल्ड की नई कीमत
जैसा की आपको पता है कि भारत में फेस्टिवल सीजन की शुरुआत हो चुकी है. उम्मीद की जा रही है कि दीपावली के मौके पर गोल्ड की कीमतों में और भी ज्यादा वृद्धि देखने को मिलने वाली है. इसके बाद, शादी का सीजन शुरू हो जाएगा यानी कि गोल्ड की कीमतों में कमी की कोई भी उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है.
अगर आप 22 कैरेट गोल्ड परचेज करते हैं, तो आपको 106000 रुपये से ज्यादा खर्च करने होंगे. 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो वह 1 लाख 15000 के करीब बनी हुई है. आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है.
चांदी की कीमत बना रही रिकॉर्ड
आप भी गोल्ड में निवेश करके बेहतरीन रिटर्न हासिल कर सकते हैं. इसके विपरीत, चांदी की कीमतों की बात की जाए तो 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1 लाख 40 हजार रुपये के करीब बताई जा रही है. इस साल अब तक गोल्ड की कीमतों में 30000 से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है. वहीं चांदी की कीमतों में भी रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है. आपको हमेशा हॉलमार्क का गोल्ड ही परचेज करना चाहिए. भारत में सदियों से ही शादी विवाह के मोके पर गोल्ड खरीदने की परंपरा रही है. ऐसे में आने वाले समय में गोल्ड की कीमतें नया रिकॉर्ड बना सकती हैं.
