हरियाणा में ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए 13 हजार रुपये दीपावली एडवांस, 14 अक्टूबर तक करें अप्लाई

चंडीगढ़ | हरियाणा में सभी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त संस्थानों में कार्य कर रहे ग्रुप डी कर्मचारी आने वाले त्योहारों के लिए 13 हजार रुपये एडवांस बगैर ब्याज के ले पाएंगे. राज्य सरकार (Haryana Govt) ने दीपावली के लिए दी जाने वाली अग्रिम राशि को एक हजार रुपये बढ़ा दिया है. वित्त विभाग की तरफ से इस बारे में ऑर्डर जारी कर दिया है.

Diwali Gift

14 अक्टूबर तक करें अप्लाई

अग्रिम राशि के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 14 अक्टूबर तक अप्लाई करना होगा. एडवांस राशि से संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा स्वीकृत की जाएगी. अस्थायी सरकारी कर्मचारियों को अग्रिम राशि तभी मिलेगी, जब कोई स्थाई सरकारी कर्मचारी जमानत दे. इसकी वसूली दस समान किस्तों में होगी.

स्वीकार्य नहीं होगी अग्रिम राशि

आदेश में कहा गया है कि संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी को अग्रिम स्वीकृत करने से पहले खुद को संतुष्ट कर लेना चाहिए कि संबंधित व्यक्ति कम से कम दस साल तक सेवा में बना रहेगा, जब तक कि अग्रिम की कुल राशि की पूरी वसूली नहीं हो जाती. अग्रिम राशि 17 अक्टूबर को या उससे पहले निकाली और वितरित की जा सकती है. कार्य प्रभारित, आकस्मिक वेतनभोगी कर्मचारियों, दैनिक वेतनभोगियों और संविदा कर्मचारियों के लिए अग्रिम राशि स्वीकार्य नहीं होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने बुलाई हाई- लेवल बैठक
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.