ग्रैंड ओपनिंग: 7 अक्टूबर से आ रहा इस बड़ी कंपनी का IPO, 1140 रुपये रहेगा इश्यू प्राइस

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल ही में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसके IPO की जल्द ही बाजार में एंट्री होने वाली है. हम LG इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के बारे में बातचीत कर रहे हैं. जल्द ही, कंपनी इनिशियल पब्लिक ऑफर कर रही है. इसके लिए प्राइज बैंड और सब्सक्रिप्शन डेट से जुड़ा हुआ एलान भी किया जा चुका है.

IPO

7 अक्टूबर को होगा ओपन

दक्षिण कोरिया कंपनी एलजी की सब्सिडी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड 7 अक्टूबर को अपना पहला सार्वजनिक आईपीओ पेश करने की तैयारी में लगी हुई है. कंपनी की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि निवेशकों को 2 दिन का समय मिलेगा अर्थात 9 अक्टूबर तक वह इन्वेस्ट कर सकते हैं. आईपीओ का प्राइस बैंड 1080 रुपए से 1140 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये का होने वाला है.

मार्केट में कंपनी के शेयर्स अभी किसी प्रकार का कारोबार नहीं कर रही है. लोग पिछले साल अक्टूबर में हुंडई मोटर्स लिमिटेड की सूचीबद्धता के बाद शेयर बाजार में कदम रखने वाली दूसरी दक्षिण कोरिया कंपनी होने वाली है.

IPO का साइज

कंपनी 10.18 करोड़ से अधिक के शेयर्स सेल करेगी, जो लगभग 15% हिस्सेदारी के बराबर होने वाली है. कंपनी के कुल निगम आकार को लेकर अभी तक किसी प्रकार की कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है, परंतु आईपीओ का आकार 15000 करोड रुपए आका गया है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार डिटेल से जानकारी अवश्य हासिल कर लें, क्योंकि शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर पैनल, इन्वर्टर एयर कंडीशनर और माइक्रोवेव निर्माण और सेल करती है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.