हरियाणा में गरीब परिवारों को राहत, अब इस तारीख तक मिलेगा पिछले महीने का राशन

हिसार | हरियाणा में राशनकार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. सूबे की नायब सैनी सरकार ने गरीब परिवारों को राहत देते हुए सितंबर महीने की राशन वितरण अवधि को बढ़ाने का फैसला लिया है. अब पूरे प्रदेश में 8 अक्टूबर तक पिछले महीने के वंचित लाभार्थियों को राशन बांटा जाएगा.

Ration Depot

राशन से वंचित रहे थे लोग

हिसार जिले की बात करें, तो यहां सितंबर महीने में लगभग 50 फीसदी मशीनों पर राशन का डेटा देरी से अपलोड हुआ था. इस वजह से सितंबर के आखिर में केवल 3 दिन ही राशन बांटा जा सका था. इससे बड़ी संख्या में लाभार्थी राशन से वंचित रह गए थे. हजारों राशनकार्ड धारकों की इस समस्या को देखते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अब 8 अक्टूबर तक पिछले महीने का राशन वितरित करने का फैसला लिया है.

हरियाणा में राशन के लिए लगी लंबी कतारें

कई गांवों के राशन डिपो होल्डर ने बताया कि सितंबर के राशन वितरण का डेटा महीने के आखिर से केवल 3 दिन पहले ही मशीनों में अपडेट किया गया था, जिसके बाद गांवों में राशन बांटने का काम शुरू हो पाया था. एक लाभार्थी को राशन देने में 5- 10 मिनट का समय लगता है. ऐसे में कम समय मिलने के चलते हजारों परिवार राशन हासिल नहीं कर पाए थे. अब 8 अक्टूबर तक मोहलत मिलने से इन परिवारों को राशन बांटा जा सकेगा.

यह भी पढ़े -  हिसार की महिला वैज्ञानिक का कमाल, एलोवेरा जूस से तैयार की खास बर्फी; स्वाद में भी नंबर-1

इन परिवारों को राहत

बालसमंद क्षेत्र की बात करें तो यहां आर्य नगर, रावलवास कलां और खुर्द, भिवानी रोहिल्ला, बालसमंद, सीसवाल व सुंडावास सहित अन्य गांवों में राशन के लिए देर रात तक लंबी कतारें देखी गई. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले महीने मात्र 3 दिन ही राशन वितरित हुआ था, लेकिन अब सरकार ने 8 अक्टूबर तक पिछले महीने का राशन वितरित करने का फैसला लेकर हजारों गरीब परिवारों को राहत प्रदान की है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.