गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान की मेहनत लाई रंग, 36 साल बाद मिलेगी नए बस स्टैंड की सौगात

सोनीपत | दिल्ली से सटे सोनीपत जिले की गन्नौर विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां लोगों को बहुत जल्द आधुनिक सुविधाओं से लैस नए बस स्टैंड की सौगात मिलने जा रही है. फिलहाल, 36 साल पुराने बस स्टैंड की बिल्डिंग को जमींदोज कर दिया गया है. उसकी जगह पर बस स्टैंड के लिए नया भवन तैयार किया जाएगा.

MPNews 1 2

विधायक ने किया निरीक्षण

गन्नौर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान ने शुक्रवार को बस स्टैंड का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि आज यात्रियों की संख्या, बसों की फ्रीक्वेंसी और सुविधाओं की मांग कई गुना बढ़ चुकी है. जिसके हिसाब से बस स्टैंड की नई बिल्डिंग की दरकार है. नई योजना के तहत, बिल्डिंग को इस हिसाब से तैयार किया जाएगा कि एक साथ कई बसें खड़ी हो सकेगी.

नई बिल्डिंग में यात्रियों के लिए एसी विश्राम गृह, साफ- सुथरे शौचालय, पीने का साफ व ठंडा पानी, महिलाओं के लिए अलग से प्रतिक्षालय, डिजिटल स्क्रीन, सीसीटीवी कैमरे और रोडवेज कर्मचारियों के लिए विश्राम गृह की व्यवस्था की जाएगी.

अंतर्राज्यीय बसों का होगा संचालन

पहली मंजिल पर रोडवेज प्रशासन के कार्यालय बनाए जाएंगे. इसके अलावा जीटी रोड पर सर्विस लेन से सटी जमीन पर दुकानें बनाई जाएगी. इन दुकानों को किराए पर दिया जाएगा, जिससे रोडवेज विभाग को इनकम का नया स्त्रोत मिलेगा. विधायक देवेंद्र कादियान ने बताया कि अगले साल तक गन्नौर में बन रही अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी शुरू हो जाएगी. ऐसे में नया बस स्टैंड इस मंडी में बाहर से आने वालों के लिए अहम भूमिका निभाने का काम करेगा. यहां से लंबी दूरी की अंतर्राज्यीय बसों को संचालित किया जाएगा.

मुख्यालय भेजेंगे प्रस्ताव

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अनिल चहल ने बताया कि करीब 2.04 एकड़ जमीन पर बनने वाले नए बस स्टैंड का डिजाइन तैयार किया जा रहा है. ड्राइंग बनते ही फाइल को मंजूरी के लिए परिवहन विभाग के कार्यालय भेजा जाएगा. विधायक देवेंद्र कादियान के सक्रिय सहयोग से नए बस स्टैंड निर्माण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.