संत निरंकारी समागम में आने वाली संगत के लिए खुशखबरी, भोड़वाल माजरी स्टेशन पर ठहराव करेगी 34 एक्सप्रेस ट्रेनें

सोनीपत | संत निरंकारी मिशन की ओर से गांव भोड़वाल माजरी के पास 31 अक्तूबर से 4 नवंबर तक आयोजित होने वाले 78वां अंतर्राष्ट्रीय संत निरंकारी समागम में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि इन श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए उत्तर रेलवे मंडल ने भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 34 एक्सप्रेस ट्रेनों के 2 मिनट के अस्थाई ठहराव को शुरू कर दिया है.

RAIL TRAIN

समागम से पूर्व सेवा कार्यों के लिए विभिन्न राज्यों व जिलों से भोड़वाल माजरी पहुंचे वाली निरंकारी संगत के साथ दैनिक यात्रियों को भी इन ट्रेनों के ठहराव का फायदा पहुंचेगा.

इन ट्रेनों का रहेगा ठहराव

उत्तर रेलवे मंडल द्वारा भोड़वाल माजरी स्टेशन पर जिन ट्रेनों का ठहराव दिया गया है उनमें दादर, मालवा, झेलम, आम्रपाली, गीता जयंती, जनशताब्दी, जम्मू मेल, संभलपुर, जम्मूतवी, नेताजी, ऊंचाहार एक्सप्रेस, कालका व उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित अप- डाउन की कुल 34 एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं. इन ट्रेनों के जरिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु संत निरंकारी समागम में पहुंचेंगे.

रहेंगी यह व्यवस्थाएं

समागम में शामिल होने व सेवा कार्यों के लिए UP, दिल्ली, महाराष्ट्र, एमपी, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न जिलों से संगत समागम स्थल पर पहुंचेंगी. यह संगम 600 एकड़ में फैले समागम स्थल पर लाखों की तादाद में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए रहने, खाने- पीने व स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं संभालेंगी.

विभिन्न राज्यों से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की इन ट्रेनों के भोड़वाल माजरी स्टेशन पर ठहराव का संगत को फायदा पहुंचेगा. उन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए पानीपत या सोनीपत नहीं जाना पड़ेगा. लाखों की संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए यह फैसला लिया गया है- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.