बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल ही में किसी कंपनी के IPO में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के आईपीओ के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो जल्द ही ओपन होने वाला है. हम केनरा एचएसबीसी आईपीओ के बारे में बातचीत कर रहे हैं. 10 अक्टूबर को इस कंपनी का आईपीओ ओपन होने जा रहा है. कंपनी की तरफ से अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 100 से 106 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है. निवेशकों को 4 दिन का समय मिलने वाला है.
10 अक्टूबर से होगा ओपन
जानकारी देते हुए बताया गया कि 10 अक्टूबर को ओपन होने वाला आईपीओ 14 अक्टूबर को बंद होगा. एंकर निवेशकों के लिए आवेदन 9 अक्टूबर को ही शुरू हो जाएगा. आईपीओ की लिस्टिंग 17 अक्टूबर को बीएसई और एनएसई पर होगी. पिछले कुछ दिनों से यह कंपनी शानदार प्रदर्शन कर रही है. कंपनी का जून 2025 तक AMU 43639 करोड रुपए रहा है. इसी तिमाही में लाभ की बात की जाए, तो वह 23 करोड रुपए के आसपास था जो इसी अवधि के पिछले वर्ष से तुलना करने से 25% ज्यादा है.
इस प्रकार होगा बंटवारा
यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है, जिसमें 23. 75 करोड रुपए शेयर्स इसके प्रमोटर्स केनरा बैंक, एचएसबीसी इंश्योरेंस एशिया पेसिफिक होल्डिंग और पंजाब नेशनल बैंक बेचेंगे. वर्तमान समय में केनरा बैंक के पास 51%, एचएसबीसी इंश्योरेंस के पास 26% और पंजाब नेशनल बैंक के पास 23 परसेंट के करीब हिस्सेदारी है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार की जानकारो से सलाह अवश्य ले लें.
शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. ऐसे में आपको काफी सोच समझ कर ही निवेश करना चाहिए. अगर आप भी निकट भविष्य में किसी आईपीओ में निवेश करके बेहतरीन रिटर्न हासिल करना चाहते हैं, तो आप इस नए आईपीओ में इन्वेस्ट कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
