बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के शेयर्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसमें इन्वेस्टर आजकल कुछ ज्यादा ही इच्छुक दिखाई दे रहे है. हम सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी सात्विक ग्रीन एनर्जी के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इन दिनों इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में बंपर इजाफा देखने को मिल रहा है.
निवेशक हुए मालामाल
सितंबर महीने के आखिरी में स्टॉक मार्केट में उतरी कंपनी सात्विक ग्रीन एनर्जी के शेयर की कीमतों में 10% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है. इसके बाद, कीमत 551 रुपए को आंकड़े को पार कर गई है. कंपनी के शेयरों ने 52 हफ्ते का अपना हाई प्राइस स्थापित किया है. चालू वित्त वर्ष की अप्रैल- जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 459 परसेंट तक बढ़ गया है.
पिछले 6 दिनों से लगातार कंपनी के शेयर्स की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है. इस दौरान कीमत 25 परसेंट से ज्यादा बढ़ी है. नेट प्रॉफिट की बात की जाए, तो चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में यह बढ़कर 119 करोड रुपए के आंकड़े को पार कर गया है. 1 साल पहले की ही समान अवधि में सोलर कंपनी को 21 करोड रुपए का मुनाफा हुआ था.
लिस्टिंग के बाद बंपर रिटर्न
अगर आपने भी कुछ समय पहले इस कंपनी में इन्वेस्ट किया होता, तो अभी आपको बंपर रिटर्न मिला होता. आईपीओ मे शेयर्स का दाम 465 रुपये था. कंपनी का आईपीओ 19 सितंबर को ओपन हुआ था, निवेशकों को 23 तारीख तक का समय दिया गया था. लिस्टिंग के कुछ दिनों के बाद ही कंपनी के शेयर्स की कीमतों में वृद्धि का दौर जारी है.
जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. सात्विक ग्रीन एनर्जी का आईपीओ टोटल 6.93 गुना सब्सक्राइब हुआ था. कंपनी के आईपीओ में आम निवेशको की कैटेगरी 2.81 गुना दाव लगा था वही नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर की कैटेगरी में 10.57 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
