दिवाली से पहले खुशखबरी, हरियाणा के कांट्रैक्ट कर्मियों को मिलेगा 2 हजार रुपये का गिफ्ट

चंडीगढ़ | जल्द ही दिवाली का त्यौहार आने वाला है. दीपावली के इस पावन अवसर पर हरियाणा सरकार ने भी कच्चे कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. हमारी यह खबर सुनकर सभी कर्मचारी खुशी से झूम उठेंगे. बता दें कि हरियाणा सरकार की तरफ से हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को दिवाली बोनस दिया जाएगा.

Money Rupay Salary

मिलेगा 2 हजार रुपये गिफ्ट

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के सभी अनुबंधित कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट के रूप में ₹2000 मिलेंगे. ऐसे में हरियाणा के सभी अनुबंधित कर्मचारियों को हरियाणा सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा दिया गया है. सरकार इन अनुबंधित कर्मचारियों को दिवाली के तोहफे के रूप में ₹2000 प्रदान करेगी. इस प्रकार यह दिवाली इन कर्मचारियों के लिए खुशियों भरी होगी.

लेटर जारी 

इसे लेकर हरियाणा कौशल रोजगार निगम ऑफिस से लेटर भी जारी हो चुका है. लेटर के अनुसार हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत काम कर रहे सभी अनुबंधित कर्मचारियों को दिवाली के पावन त्यौहार पर दिवाली गिफ्ट दिया जाएगा. इस लेटर के अनुसार, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत काम कर रहे सभी कांट्रैक्टेड कर्मचारियों को ₹2000 दिवाली बोनस के रूप में दिए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब प्राइवेट बसों में भी मान्य होंगे फ्री पास, रोडवेज बसों की तरह ही देना होगा मुफ्त यात्रा का लाभ
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.