शेयर बाजार की Spice Lounge Food Works की कीमतों में लगा अपर सर्किट, निवेशक हुए मालामाल

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के शेयर्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसकी कीमतों में इन दिनों काफी गिरावट देखने को मिल रही थी. एक तरफ मार्केट में गिरावट की वजह से खलबली मची हुई है, वहीं दूसरी और 50 रुपये से कम कीमत वाले स्मॉल कैप स्टॉक में आज अपर सर्किट भी देखने को मिला है.

share

कीमतों में लगा अपर सर्किट

हम Spice Lounge Food Works के बारे में बातचीत कर रहे हैं. आज इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 5% से ज्यादा का अपर सर्किट लगा है. BSE में आज सोमवार को शेयर की कीमत 38.69 के इंट्रा ट्रेड हाइ पर पहुंच गई है. इससे पहले शुक्रवार को यह कीमते 36.85 रुपये के लेवल पर बंद हुई थी, वित्त वर्ष 2025 में इस कंपनी का रिवेन्यू 105.27 करोड रुपए का रहा था.

6 महीनो में मिला शानदार रिटर्न

इस दौरान कंपनी का मैक्सिमम प्रॉफिट 5.65 करोड रुपए रहा. इससे पिछले साल यानी की 2024 में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 5 लाख से ज्यादा का घाटा हुआ था. सितंबर महीने से पहले 6 महीनो की बात की जाए तो कंपनी के शेयर्स की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी, परंतु अब पिछले कुछ दिनों से कीमतों में काफी उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा था. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारो से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना जोखिम भरा माना जाता है .

यह भी पढ़े -  Ola Electric Mobility के शेयर में जोरदार वापसी, 21 से 41 रुपये; 90 फीसदी उछाल

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.