यात्रियों को दिवाली तोहफा, हिसार से वलसाड के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

हिसार | त्यौहारी सीजन पर अतिरिक्त भीड़-भाड़ और यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही है. इसी कड़ी में रेलवे द्वारा हिसार- वलसाड- हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिखाई गई है. यह ट्रेन 15 अक्टूबर यानि आज से शुरू होकर 5 नवंबर तक कुल 20 दिन चलेगी. यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को हिसार से संचालित होकर प्रदेश के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेगी.

Train Railways

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 04727 हिसार- वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 15 अक्तूबर से पांच नवंबर तक (कुल 4 ट्रिप) हिसार से प्रत्येक बुधवार को दोपहर 12.05 बजे रवाना होगी और अगले दिन गुरुवार को सुबह साढ़े 11 बजे वलसाड पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04728, वलसाड- हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 अक्तूबर से 6 नवंबर तक (4 ट्रिप) वलसाड से प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 2.50 बजे रवाना होकर शुक्रवार को दोपहर 2.05 बजे हिसार पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, रींगस, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, विजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत और नवसारी स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

हिसार- वलसाड- हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में एक फर्स्ट मय सेकंड एसी, एक सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 7 द्वितीय शयनयान, चार सामान्य श्रेणी के कोच और 2 गार्ड सहित कुल डिब्बों की संख्या 20 होगी. कैप्टन शशि किरण ने बताया कि त्योहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.