हर दिन बढ़ रही सोने और चांदी की चमक, देखें 9 से 24 कैरेट के दाम

नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी हाल ही में गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज की इस खबर में हम आपको गोल्ड की वर्तमान कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, इस साल अब तक गोल्ड की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है. सोने के साथ- साथ चांदी की कीमतें भी हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है.

Gold Silver

जानें रेट

इस साल सरकार की तरफ से 9 कैरेट गोल्ड को भी मंजूरी दे दी गई है, इसमें केवल 37.5% शुद्ध सोना होता है. अगर निवेश के लिहाज से देखा जाए, तो इसकी आंतरिक कीमत काफी कम होती है. सोने की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही है. 24 कैरेट के ज्वेलरी ज्यादातर खरीदारों की पहुंच से बाहर होते जा रही है. ऐसे में अधिकतर इन्वेस्टर 18 और 9 कैरेट गोल्ड में निवेश करने पर विचार कर रहे हैं.

9 कैरेट गोल्ड को ज्यादातर ज्वेलर्स बेचने या गिरवी रखने के लिए भी स्वीकार नहीं करते हैं, इसके विक्रय मूल्य पर मेकिंग चार्ज का ज्यादा प्रभाव दिखाई देता है. सोने की कीमत का इतना प्रभाव इन पर नहीं रहता.

चांदी की कीमतों में हो रही वृद्धि

अगर 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए, तो कीमते 120000 के आसपास व्यापार कर रही है. 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 130000 के करीब है. चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 160000 के करीब व्यापार कर रही है. अगर आप भी हाल ही में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप आप ऐसा कर सकते हैं. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में कीमतों में और भी जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलने वाली हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.