देशभर में आज धूमधाम से मनाया जा रहा धनतेरस का त्योहार, सोने और चांदी की कीमतों नें बनाया नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली, Today Gold Price | आज धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदने की परंपरा है. हाल ही के कई सालों में अबकी बार धनतेरस पर सोने ने शानदार रिटर्न दिया है. पिछले 12 महीनो की बात की जाए, तो गोल्ड की कीमतों में 63% तक की तेजी देखने को मिली है. आज की इस खबर में हम आपको 22 और 24 कैरेट गोल्ड के वर्तमान कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

dhanteras

जरूरी खबर

पिछले साल धनतेरस पर 10 ग्राम सोने की कीमत 78,840 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास थी, जो इस साल 1 लाख 30000 रुपए के लेवल तक पहुंच गई है. इस तेजी के आगे निफ्टी की उछाल भी काफी पीछे छूट गई है. इस समय सोने की कीमतों में तेजी की कई बड़ी वजहें मानी जा रही है. एक तरफ लोग त्योहार और शादी के सीजन की वजह से गोल्ड की खरीदारी कर रहे है, तो दूसरी और भारत कई देशों के सेंट्रल बैंक के साथ भी जमकर सोने की खरीदारी कर रहे है. इसी वजह से लगातार कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़े -  ग्राहक हुए खुश, अचानक कम हुए सोने और चांदी के दाम; यहां देखें आज के नए रेट

धनतेरस पर चमका सोना

गोल्ड हो या सिल्वर दोनों की कीमतों में इन दिनों जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल रही है. आज धनतेरस के मौके पर गोल्ड की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड होता है, परंतु आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है. गोल्ड की कीमतों में आगे भी तेजी की उम्मीद जताई जा रही है. इस साल अब तक गोल्ड की कीमतों में 50000 से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है. उम्मीद की जा रही है कि नए साल की शुरुआत में गोल्ड की कीमतें डेढ़ लाख रुपए के आंकड़े को भी पार कर सकती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.