हिसार | त्यौहारी सीजन पर यात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. छठ पर्व पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ और यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए रेलवे द्वारा कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि यात्रियों का सफर आसान हो सकें. इसी कड़ी में हरियाणा के हिसार जिले से सोगरिया तक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा. इस ट्रेन के संचालन का हरियाणा के साथ- साथ राजस्थान के यात्रियों को भी फायदा पहुंचेगा.
हिसार- सोगरिया स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
त्यौहारी सीजन पर 26 अक्टूबर को सोगरिया- हिसार स्पेशल ट्रेन का संचालन राजस्थान के सीकर के रास्ते किया जाएगा. यह ट्रेन 5 मिनट के लिए सीकर जंक्शन पर ठहराव करेगी. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 04736, सोगरिया (कोटा)- हिसार स्पेशल ट्रेन रात 10.10 बजे सोगरिया से रवाना होकर सुबह 04.52 बजे सीकर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगी. यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे बढ़ते हुए सुबह 11.05 बजे हिसार रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगी.
होंगे इतने कोच
इस स्पेशल ट्रेन में एक थर्ड एसी, 5 सेकेंड स्लीपर, 8 सामान्य श्रेणी और 2 गार्ड सहित कुल डिब्बों की संख्या 16 रहेगी. यह ट्रेन बीच रास्ते सवाई माधोपुर और जयपुर सहित एक दर्जन से ज्यादा स्टेशनों पर ठहराव करेगी. कैप्टन शशि किरण ने बताया कि त्यौहारी सीजन पर इस स्पेशल ट्रेन के संचालन का दो राज्यों के यात्रियों को फायदा पहुंचेगा.
