बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज की इस खबर में हम आपके हाल ही में लिस्टिंग हुई एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसके शेयर्स की कीमतों में आज 19 परसेंट से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है. इसके बाद, कीमत 242.05 रुपए पर पहुंच गई है. हम हाल ही में लिस्टेड कंपनी ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजी के बारे में बात कर रहे हैं.
निवेशक हुए मालामाल
लिस्टिंग के बाद पहले नतीजे में कंपनी का मुनाफा 100% से ज्यादा बढ़ गया है. आज भी कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 19 परसेंट से ज्यादा की ग्रोथ हुई है, जिसके बाद कीमत 242 रुपए से ज्यादा पर व्यापार कर रही है. 52 हफ्ते का नया हाई रिकॉर्ड कीमतों ने बना लिया है. शानदार नतीजे की वजह से ही कंपनी के शेयर्स की कीमतों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है, जब भी आप शेयर बाजार में इन्वेस्ट करें, तो एक बार बाजार की जानकारो से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.
रेवेन्यू में हुई वृद्धि
1 साल पहले के समान अवधि से तुलना की जाए, तो इस दौरान कंपनी का मुनाफा 14.4 करोड रुपए हुआ था. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 61% बढ़कर 433 करोड रुपए को पार कर चुका है. 1 साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 268 करोड़ के आसपास था, वहीं चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ही कंपनी का रेवेन्यू 729 करोड रुपए को पार कर चुका है. कंपनी का एबिटा सालाना आधार पर 45% बढ़कर 80 करोड रुपए हो गया है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
