KVS और NVS में जल्द होगी भर्ती, दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली | केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में जल्द ही टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्तियां की जाएंगी. दिल्ली हाईकोर्ट की तरफ से केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के लिए  इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश जारी किये गए है. कोर्ट की तरफ से आदेश दिए गए हैं कि इसके लिए 2 महीने के अंदर विज्ञापन प्रकाशित किया जाये.

Delhi High Court

अदालत द्वारा सोशल ज्यूरिस्ट संस्था की याचिका पर सुनवाई की जा रही थी, जिसमें केवीएस और एनवीएस पर कोर्ट के ऑर्डर के अवमानना की कार्रवाई करने की मांग की गई थी. सोशल ज्यूरिस्ट संस्था की ओर से पेश अधिवक्ता अशोक अग्रवाल ने मांग करते हुए अदालत को बताया कि 5 अगस्त 2024 को हाईकोर्ट ने 987 शिक्षकों की शीघ्र नियुक्ति के ऑर्डर दिए थे. इस आदेश पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है इसलिए संबंधित संस्थाओं पर अवमानना की कार्रवाई हो.

31 दिसंबर तक सभी खाली पद

केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से दाखिल हलफनामे के माध्यम से कोर्ट को बताया गया कि 1 सितंबर को शिक्षा मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में यह फैसला लिया गया कि 31 दिसंबर तक सभी खाली पदों, विशेषकर विशेष शिक्षकों के पदों पर भर्ती पूरी की जाएगी. कोर्ट को जानकारी दी गयी कि CBSE को विज्ञापन तैयार करने और आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए निर्देशित किया गया है. इसकी नोटिफिकेशन किसी भी वक़्त जारी हो सकती है.

यह भी पढ़े -  24 सितंबर तक नए रूट से संचालित होगी दिल्ली- जैसलमेर, इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

विज्ञापन में शामिल की गई रिक्तियां

इस बीच, केंद्रीय विद्यालय संगठन ने सभी टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों के लिए रिक्तियों की पुनर्गणना की है और इन रिक्तियों को विज्ञापन में शामिल किया गया है. कोर्ट ने आदेश दिया है कि 2 महीनों के अंदर विज्ञापन जारी किया जाये. याचिकाकर्ता की तरफ से वर्तमान याचिका वापस लेने की सूचना के बाद न्यायालय ने याचिका का निस्तारण कर दिया. कोर्ट का यह भी कहना है कि यदि निर्धारित समय में ऑर्डर का पालन नहीं होता, तो याचिकाकर्ता दोबारा से याचिका दायर कर सकता है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.