सिवानी उपमंडल को हिसार में शामिल करने की हुई घोषणा, धन्यवाद रैली में CM ने किया ऐलान

हिसार | भिवानी जिले के सिवानी कस्बे को हिसार जिले में शामिल करने की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है. अब इसकी घोषणा सीएम नायब सैनी ने की है. इससे पहले साल 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी सिवानी कस्बे को हिसार में शामिल करने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक घोषणा पर कोई काम नहीं हुआ है.

Nayab Singh Saini

हिसार में शामिल होना चाहते हैं लोग

सिवानी कस्बे के स्थानीय लोग भी हिसार में शामिल होना चाहते हैं. उनका दावा इसलिए भी मजबूत हैं क्योंकि उनके ज्यादातर काम हिसार में ही होते है, प्रशासनिक कार्यों के लिए आना पड़ता है. सिवानी से हिसार 30 किलोमीटर दूर है, जबकि भिवानी की दूरी लगभग 60 किलोमीटर हैं. ऐसे में दोगुनी दूरी होने के चलते लोग हिसार से जुड़ना पसंद कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री नायब सैनी की घोषणा के बाद लोगों को उम्मीद है कि यह घोषणा पूरी हो जाए तो उन्हें बड़े स्तर पर राहत मिलेगी. लोगों को अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए हिसार ही आना पड़ता है. लोगों का कहना है कि इस घोषणा पर सरकार को अमल करना चाहिए. पिछली बार भी घोषणा की गई थी, लेकिन उस समय को बीते हुए लगभग 8 साल हो चुके हैं, अभी तक तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा की गई घोषणा को पूरा नहीं किया गया है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

धन्यवाद रैली में पहुंचे थे मुख्यमंत्री

Lरविवार को हिसार जिले की नलवा विधानसभा क्षेत्र में धन्यवाद रैली का आयोजन हुआ था, जिसमें सीएम नायब सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी. इस रैली में उन्होंने सिवानी उपमंडल को हिसार जिले में शामिल करने की घोषणा करते हुए कहा कि इसकी फिजिबिलिटी चेक करवाई जाए, यदि सभी मापदंड पूरे करता है तो इसको हिसार जिले में शामिल करने का काम करेंगे.

नोटिफिकेशन जारी करने की मांग

जिला परिवर्तन संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि जब तक नोटिफिकेशन जारी नहीं होता है, तब तक संघर्ष जारी रहेगा. अभी तक दो मुख्यमंत्रियों द्वारा घोषणा की जा चुकी है. करीब 8 साल पहले की गई घोषणा के बाद भी आज तक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.