बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल ही में शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के IPO के बारे में जानकारी देने वाले है, जिसका इन्वेस्टर बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हम आईवियर रिटेलर लेंसकार्ट सॉल्यूशन लिमिटेड के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इस कंपनी का आईपीओ कल यानी कि 31 अक्टूबर से ओपन होने जा रहा है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
कल ओपन होगा IPO
लेंसकार्ट सॉल्यूशन लिमिटेड का आईपीओ 31 अक्टूबर को ओपन होने जा रहा है, निवेशकों को इसमें इन्वेस्ट करने के लिए चार दिन का समय मिलने वाला है यानी कि वह 4 नवंबर तक इन्वेस्ट कर सकते हैं. आईपीओ ओपन होने से पहले ही ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर्स क्रश हो गए है. कंपनी के शेयर मौजूदा समय में ग्रे मार्केट में 12% के प्रीमियर के साथ ट्रेड कर रहे हैं. लिस्टिंग से पहले ही निवेशको की धारणा भी थोड़ी गर्म हुई है.
हालांकि, लिस्टिंग गेन की उम्मीद अभी भी बरकरार है. अगर आप भी किसी ऐसी ही कंपनी की तलाश में है जिसमें निवेश करके आप शानदार रिटर्न हासिल कर सके तो अब आपके पास बढ़िया मौका है.
इन बातों का रखें ध्यान
सॉफ्टवेयर बैंक ग्रुप कॉर्प समथ्रीत लेंसकार्ट अपने आईपीओ के जरिए कुल 7278.02 करोड रुपए जुटाने की योजना बना रही है. इससे कंपनी का पोस्ट इशू वैल्यूएशन लगभग 69,741 41 करोड़ की आशंका दिखाई दे रही है. आईपीओ से पहले एसबीआई म्युचुअल फंड ने लेंसकार्ट में 100 करोड रुपए का निवेश किया है, जिससे कंपनी का मूल्यांकन तकरीबन 64000 करोड रुपए के आसपास पहुंच गया है, यह किसी भारतीय घरेलू फंड हाउस द्वारा किया गया महत्वपूर्ण फ्री निवेश माना जा रहा है. कल से अभी इस कंपनी के आईपीओ में इन्वेस्ट कर पाएंगे.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
