बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल ही में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही कंपनी के IPO के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो इन दिनों काफी चर्चाओं में बना हुआ है. हम लेंसकार्ट कंपनी की बारे में बातचीत कर रहे हैं. हाल ही में इस कंपनी का आईपीओ ओपन हुआ है, जिस वजह से इसकी चर्चाएं काफी जोरों शोरों से हो रही है.
ओपन रहेगा इस कंपनी का IPO
रिटेल निवेशकों की तरफ से लेंसकार्ट के आईपीओ को अच्छा रिस्पांस दिया जा रहा है, जिसकी वजह से पहले ही दिन रिटेल कैटेगरी में यह आईपीओ कंप्लीट भर गया है. अभी तक कंपनी के आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 108 रुपए रहा है, इस स्तर पर यह आईपीओ ग्रे मार्केट में 28 अक्टूबर को दिखाई दिया था.
इस कंपनी का आईपीओ 31 अक्टूबर को निवेशकों के लिए ओपन किया गया था, पहले ही दिन इसको तकरीबन 1.13 गुना सब्सक्रिप्शन मिलेगा. रिटेल कैटेगरी की बात की जाए तो आईपीओ को 1.32 गुना सब्सक्राइब किया गया. लेंसकार्ट का आईपीओ अगले दो दिन यानी की 4 नवंबर तक ओपन रहने वाला है. अगर आप भी हाल ही में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप इसमें निवेश कर सकते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
इस मेंनबोर्ड सेगमेंट के आईपीओ का प्राइस बैंड 382 रुपए से 400 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है. कंपनी ने 37 शेयरों का एक लॉट बनाया था, जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14874 रुपये का दावा लगाना पड़ता था. इस कंपनी के आईपीओ का साइज 7278 करोड रुपए से ज्यादा का है. कंपनी की तरफ से 5 करोड रुपए के फ्रेश शेयर और 12.75 करोड रुपए के शेयर्स ऑफर फॉर सेल के जरिए जारी किए जाएंगे. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारो से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा जाता है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
