प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के लिए जरूरी खबर, इस तारीख के बाद नहीं मिलेगा मकान बनाने के लिए पैसा

सोनीपत | प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY- 1) के लाभार्थियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. नगर परिषद के सचिव सुंदर शर्मा ने बताया कि इस योजना के लाभार्थियों को 31 दिसंबर के बाद आर्थिक सहायता राशि का लाभ नहीं मिलेगा. इस संबंध में उन्हें नोटिस जारी कर जल्द- से- जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि उसको समय पर आखिरी किस्त जारी की जा सके.

house home

2.50 लाख रुपए मिलती आर्थिक मदद

प्रधानमंत्री आवास योजना- 1 के तहत, आर्थिक रूप से गरीब परिवारों को मकान निर्माण के लिए 3 किस्तों में 2.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का लाभ मिलता है. पहली किस्त के 1 लाख रुपए मकान निर्माण के दौरान नींव रखने के समय दिए जाते हैं. दूसरी किस्त के 1 लाख रुपए मकान की छत बनाने पर दिए जाते हैं. जब लाभार्थी द्वारा मकान निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाता है, तो जांच उपरांत 50 हजार रुपए की अंतिम किस्त जारी कर दी जाती है.

उन्होंने बताया कि शुरुआत में इस योजना का लाभ उठाने के लिए 906 लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन इनमें से लगभग 300 लोग पात्र नहीं पाए गए थे. अभी तक इस योजना के तहत 544 लाभार्थियों को पहली किस्त, 501 को दूसरी किस्त और 426 लोगों को तीसरी किस्त का पैसा जारी हो चुका है.

जल्द पूरा करें बचा हुआ काम

सचिव सुंदर शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत पात्र बहुत से लाभार्थियों ने अभी तक अपना मकान निर्माण कार्य पूरा नहीं किया है, जिससे उन्हें दूसरी व तीसरी किस्त का लाभ नहीं मिल पाया है. उन्होंने कहा कि ये लाभार्थी जल्द अपने मकान निर्माण कार्य को पूरा करें. इसके बाद, सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना- 2.0 शुरू की जायेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.