निवेशकों के लिए मौका, 12 नवंबर से खुलेगा Tenneco Clean Air का IPO; जानिए कंपनी का ट्रैक रिकॉर्ड

बिजनेस डेस्क, Tenneco Clean Air | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही प्राइवेट कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसका आईपीओ जल्द मार्केट में ओपन होने जा रहा है. हम प्राइमरी मार्केट में दस्तक दे रही कंपनी Tenneco Clean Air India के बारे में बातचीत कर रही है. अगले हफ्ते 12 नवंबर को इस कंपनी का आईपीओ ओपन होने जा रहा है, आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

IPO

जानिए कंपनी का ट्रैक रिकॉर्ड

निवेशकों को निवेश करने के लिए दो दिन का समय दिया जाएगा. कंपनी का आईपीओ 12 नवंबर को ओपन होगा और 14 नवंबर तक ओपन रहेगा. वही, एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ एक दिन पहले यानी की 11 नवंबर को ही ओपन कर दिया जाएगा.

जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी ने 378 से 397 रुपए प्रति शेयर प्राइस बैंड निर्धारित किया है. वही निवेशकों को कम से कम 37 शेयरो में इन्वेस्ट करना होगा, क्योंकि इसी का एक लॉट बनाया गया. Tenneco Clean Air India का कम से कम 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस बायर्स के लिए पहले से ही आरक्षित रखा गया है. वही, नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए कम से कम 15% और रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35% हिस्सा रिजर्व रहेगा.

सालाना आधार पर होती है वृद्धि

शेयर बाजार में निवेश करते समय एक बार आपको बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लेनी चाहिए. जून 2025 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 167 करोड़ से ज्यादा रहा था, जिसमें सालाना आधार पर 12% की वृद्धि दर्ज की गई थी. एक साल पहले तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 150 करोड रुपए दर्ज किया गया था. कंपनी की स्थिति काफी बेहतर रही.

जून तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 1285 करोड रुपए से ज्यादा दर्ज किया गया था. वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का प्रॉफिट 552 करोड रुपए रहा. आप भी इस कंपनी में निवेश करके अपने पैसों को सुरक्षित कर सकते हैं और शानदार रिटर्न हासिल कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.