महेंद्रगढ़ | दक्षिण हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि जयपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास योजना के तहत विभिन्न तकनीकी कार्य चल रहे हैं, जिसके चलते भारतीय रेलवे (Indian Railways) प्रशासन द्वारा 9 नवंबर से 12 दिसंबर तक ब्लॉक लिया गया है. इस समयावधि में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा और कुछ ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा.
खाटूश्याम श्रद्धालुओं को फायदा
रूट डायवर्ट के चलते कई लंबी दूरी की ट्रेनें महेन्द्रगढ़, नारनौल और अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इनमें काठगोदाम- जैसलमेर ट्रेन भी शामिल हैं, जिसका सीधा फायदा खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा.
काठगोदाम- जैसलमेर ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन नंबर 15013, जैसलमेर- काठगोदाम ट्रेन 9 नवंबर, 12, 14, 22, 24, 26, 28, 30 नवंबर के अलावा 2, 6 व 9 दिसंबर तक (कुल 18 ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करेगी. इस अवधि में यह ट्रेन फुलेरा- रींगस- रेवाड़ी परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी. बीच रास्ते रींगस, नीमकाथाना, नारनौल तथा अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
समय- सारणी का इंतजार
इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 15014, काठगोदाम- जैसलमेर ट्रेन 11 नवंबर, 13, 21, 23, 25, 27 व 29 नवंबर के अलावा 1, 5 व 8 दिसंबर तक (कुल 18 ट्रिप) काठगोदाम से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन रेवाड़ी- रींगस- फुलेरा परिवर्तित मार्ग से चलेगी और बीच रास्ते यह ट्रेन अटेली, नारनौल, नीमकाथाना और रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी. नारनौल रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि अभी तक इस ट्रेन की समय- सारणी उनके पास नहीं पहुंची है. जैसे ही कोई सूचना मिलती है, यात्रियों के साथ साझा की जाएगी.
