महेंद्रगढ़ के दो गांवों को मिली 3 करोड़ की सौगात, सड़क से श्मशान घाट तक होंगे ये काम

महेंद्रगढ़ | हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में अटेली खंड के रामपुरा और कांटी गांव में सड़क, रास्ते और दूसरी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े करीब 3 करोड़ रुपए के विकास कार्य शुरू किए गए हैं. बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दोनों गांवों में पहुंचकर तैयार हो चुके कार्यों का उद्घाटन किया, जबकि कई नए कामों की आधारशिला रखी. इस दौरान अलग- अलग जनसभाओं में ग्रामीणों से भी संवाद किया गया. इस दौरान मंत्री ने कहा कि रामपुरा और कांटी से उनका विशेष लगाव है.

Village Gaon

सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य आगे बढ़ाए जा रहे हैं. उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों के आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, जिससे लोगों को बेहतर इलाज मिले. साथ ही, निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराने की जरूरत कम हो.

कांटी को मिली सड़कों की सौगात

कांटी में कांटी से माजरी, कांटी से गंडाला (माजरी) और कांटी से दोसोद तक सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया. इसके अलावा महावीर के घर से सोहन प्रजापत के घर तक फिरनी निर्माण कार्य भी विकास कार्यों में शामिल है. सेवा संकल्प अभियान के तहत कांटी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में पौधारोपण भी किया गया. स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी बढ़ाने की अपील की.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में करोड़ों रुपये से तैयार होगी आयुर्वेदिक फार्मेसी, दवा बनाने से क्वालिटी जांच तक सीखेंगे विद्यार्थी

रामपुरा में होंगे ये काम

विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत रामपुरा में रतीराम के घर से चौपाल तक रास्ता बनाया जाएगा. रामपुरा से पहाड़ होते हुए बिहाली सीमा और रामस्वरूप-सोहन लाल के घर से रामकिशन- मेहर सिंह के घर तक रास्ते के निर्माण का भी शिलान्यास हुआ. श्मशान घाट में टीन शेड, पानी की टंकी और चारदीवारी का निर्माण भी कराया जाएगा. रामपुरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम में नारनौल विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, जिला प्रमुख राकेश, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सहित अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.