सर्द हवाओं से हरियाणा के कई शहरों में गिरा रात का तापमान, 13 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

चंडीगढ़, Weather News | हरियाणा में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है. ठंड ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है. दिन में गर्माहट होती है, वहीं रात के समय ठंड बढ़ रही है. संपूर्ण इलाके में उत्तरी सर्द हवाओं के कारण तापमान गिरने लगा है. इस कारण सुबह- शाम के समय ठंड बढ़ने लगी है. उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी के कारण और उत्तरी पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलते मौसम में बदलाव आ रहा है.

Sardi Cold Weather 3

स्मॉग की संभावना

हिसार शहर में रविवार को दिन का तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहने की संभावना है. ठंड के साथ एक्यूआई भी बढ़ रहा है. रविवार को अधिकतम एक्यूआई 319 के स्तर पर रहा है. ठंड बढ़ने से भी कार्बन कार्बन पार्टिकल्स के हवा में ऊपर न उठने से स्मॉग की स्थिति रह सकती है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

छा सकते हैं बादल

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 13 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है. इस दौरान उत्तर व पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है. हवा चलने की वजह से दिन में तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन रातें ठंडी ही रहेगी. दिन का तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच और रात को तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. कुछ जगहों पर बादल छा सकते है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.