इस मल्टीबैगर कंपनी ने दिया निवेशकों को शानदार रिटर्न, 6 महीनों में 91 परसेंट से ज्यादा की बढ़ोतरी

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम मल्टीबैगर स्टॉक एसबीसी एक्सपोर्ट के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में आज 6% की तेजी देखने को मिली है. कंपनी के शेयर्स की कीमतों में इस उछाल की वजह तिमाही नतीजे बने है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि स्मॉल कैप कंपनी का नेट प्रॉफिट 104% सालाना आधार पर इंक्रीज हुआ है.

Share Market Up

यह कंपनी करेगी निवेशकों को मालामाल

एक्सपर्ट की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि एसबीसी कंपनी का नेट प्रॉफिट दूसरी तिमाही में 10. 50 करोड रुपए रहा था जोकि सालाना आधार पर देखा जाए तो 100% से ज्यादा बढा है. इसी के साथ- साथ कंपनी के रेवेन्यू में भी जबरदस्त वृद्धि देखने को मिली है. शेयर बाजार में निवेश करते समय आपको एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लेनी चाहिए. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.

6 महीनों में शानदार रिटर्न

पिछले 6 महीनो की बात की जाए, तो कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 91% से ज्यादा की वृद्धि देखने को मिली है. 1 साल में इस कंपनी ने अपने निवेशकों को 35% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. बीते 5 सालों में इस कंपनी ने अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है.

इस साल फिर से कंपनी की तरफ से योग निवेशकों के लिए बोनस शेयर देने का ऐलान किया गया है. अबकी बार हर एक शेयर पर दो बोनस शेयर जारी किए जाएंगे. इससे पहले भी कंपनी की तरफ से पिछले साल यानी कि 2024 में बोनस शेयर दिए जाने का ऐलान किया गया था. इस शेयर की कीमतें 50 रुपये से कम ही है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.