बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. रिलायंस पावर की तरफ से जुलाई से सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 87 करोड रुपए दर्ज किया गया, जिससे राजस्व में भी वृद्धि हुई है. कंपनी की तरफ से सोमवार दिन रात एक बयान जारी किया गया, जिसके अनुसार पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 352 करोड रुपए का घाटा हुआ था. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
कीमतों में 2 प्रतिशत की गिरावट
रिलायंस पावर ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल आय बढ़कर 2067 करोड रुपए हो गई है, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1963 करोड रुपए थी. आज मंगलवार को कंपनी के शेयर्स की कीमतों में भी 2% तक के गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद शेयर की कीमत 40 रुपये के आसपास व्यापार कर रही है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिलायंस पावर अनिल धीरूभाई अंबानी स्मृति प्रमुख कंपनी है. इसका प्रमुख काम बिजली उत्पादन, वितरण और बिक्री से जुड़ा हुआ है.
तिमाही नतीजे हुए जारी
सन 1995 में यह स्थापित की गई और मुंबई में इसका मुख्यालय बनाया गया. कंपनी के पास देश भर में कोयला गैस और नवीनीकरण स्रोतों से बिजली उत्पन्न करने वाले कई प्रोजेक्ट है.
हाल ही के वर्षों में कंपनी का ध्यान अपने कर्ज को घटाने और ऑपरेशनल दक्षता बढ़ाने व स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में विकास करने पर केंद्रित है जिससे वह भारत की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को भी पूरा करने में एक अहम भूमिका निभा सके. अगर आप भी हाल ही में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप इस कंपनी में निवेश करके बेहतरीन रिटर्न हासिल कर सकते हैं. रिलायंस पावर का नेट प्रॉफिट 87 करोड रुपए दर्ज किया गया है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
