बिजनेस डेस्क, मल्टीबैगर स्टॉक | अगर आप भी हाल ही में शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने वाले हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी अहम होने वाली है. कंपनियों के तिमाही नतीजे का प्रभाव सीधे तौर पर शेयर बाजार में दिखाई दे रहा है. आज हम आपको एक ऐसे ही मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसकी कीमतों में इन दिनों काफी तेजी देखने को मिल रही है. हम मल्टीबैगर स्टॉक आरडीबी इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर के बारे में बातचीत कर रहे हैं. कल इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 7% से ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई थी.
शेयर बाजार में छाई मल्टीबैगर कंपनी
बीएसई में कंपनी के शेयर्स की कीमत 49.82 रुपए के लेवल पर बंद हुई थी, इससे पहले दिन में शेयर की कीमत 51 रुपये के आंकड़े को भी पार कर गई थी. हाल ही में कंपनी की तरफ से तिमाही नतीजे जारी किए गए हैं. इस दौरान नेट प्रॉफिट 2.72 करोड रुपए रहा है, वहीं पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट एक करोड़ 70 लख रुपए के आसपास था.
कंपनी के रेवेन्यू की बात की जाए, तो वह 18.50 करोड रुपए रहा है. सालाना आधार पर देखी जाए, तो इसमें 40 परसेंट से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है. बीते वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 32.48 करोड रुपए रहा था. पिछला 1 साल इस कंपनी के निवेशकों के लिए काफी अच्छा रहा है. इस दौरान शेयर्स की कीमतों में 6% से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है.
पिछले 3 सालों में निवेशक हुए मालामाल
अभी तक कंपनी के शेयर्स की हाई वैल्यू की बात की जाए तो वह 62 रुपए से ज्यादा रही है. लो प्राइस 35 रुपये के आसपास रहा है. मौजूदा समय में कंपनी के शेयर्स की कीमत 50 रुपये के आसपास व्यापार कर रही है. 2 साल में कंपनी के शेयर्स की कीमतें 723 परसेंट तक बढी है. 3 साल पहले इस कंपनी ने अपने पोजीशनल निवेशकों को 1200% से ज्यादा का रिटर्न दिया था. अधिकतर निवेशकों को ऐसी ही कंपनी की तलाश होती है.
अगर आप भी बेहतरीन रिटर्न पाना चाहते है, तो आप इस कंपनी में निवेश कर सकते हैं, परंतु आपको एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लेनी चाहिए.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
