हरियाणा CM ने लाडो लक्ष्मी योजना में बड़े बदलाव का किया ऐलान, अब इस तरह मिलेगी धनराशि

हिसार | हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज हिसार दौरे पर पहुंचे थे जहां उन्होंने उकलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव खरक पूनिया में आयोजित दादा बाढ़ देव जन्मोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. यहां सर्व समाज पूनिया खाप के लोगों ने उन्हें दादा बाढ़ देव पूनिया की चांदी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया.

Haryana CM Nayab Singh Saini

इस दौरान उनके साथ पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सामाजिक अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, नलवा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रणधीर पनिहार, हरियाणा बीजेपी प्रभारी सतीश पूनिया, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे.

लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर नई घोषणा

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने महिलाओं के हित में एक राहत भरा फैसला लेने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव किया जाएगा. अब इस योजना के तहत, महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि 2 किश्तों में दी जाएगी ताकि महिलाएं उस धनराशि का बेहतर उपयोग कर सकें. उससे खुद का व्यवसाय शुरू या कोई अन्य छोटा काम शुरू कर पाएं.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

खरक पूनिया गांव को बड़ी सौगात

सीएम नायब सैनी ने प्रदेश महामंत्री की मांग पर गांव खरक पूनिया में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की. इसके अलावा, गांव में आधुनिक सुविधाओं से लैस हाईटेक लाईब्रेरी प्रोजेक्ट का तोहफा दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस गांव का स्कूल मॉडल संस्कृत स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा और दादा बाढ़ देव के नाम पर इसका नामकरण किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.