नारनौल क्षेत्र को मिली करोड़ों रुपए की सौगात, CM ने किया इन परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

महेंद्रगढ़ | हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज नारनौल दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने नई अनाज मंडी में आयोजित राज्यस्तरीय शुर सैनी जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. उन्होंने रैली स्थल से विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया. इस दौरान मंच पर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, नारनौल से बीजेपी विधायक ओमप्रकाश, महेन्द्रगढ़ से बीजेपी विधायक कंवर सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे.

CM Nayab Singh Saini

इन परियोजनाओं का उद्घाटन

  • 656.41 लाख रुपए की लागत से निर्मित ट्रॉमा सेंटर नारनौल का शुभारंभ.
  • अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 3595.65 लाख रुपए की लागत से बने 110 आवासों का उद्घाटन.
  • नारनौल में 234.76 लाख रुपए की लागत से दो नए पार्कों का निर्माण. चितवन वाटिका में 90.41 लाख रुपए की लागत से तैयार पार्क का उद्घाटन. वार्ड नंबर- 13 में सती माता मंदिर के पास 71.81 लाख रुपए की लागत से बने पार्क का शुभारंभ.
  • नांगल चौधरी में 228.47 लाख रुपए की लागत से तीन बे वाले बस स्टैंड का निर्माण.
  • 280.25 लाख रुपए की लागत से महिला थाना से गर्ल्स आईटीआई तक सड़क निर्माण और सौंदर्याकरण कार्य का उद्घाटन.
  • नारनौल में महिला थाना से अग्रसेन चौक तक 116.25 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य.
  • राजकीय कॉलेज अटेली में 100 लाख रुपए की लागत से प्रशासनिक खंड का निर्माण.
  • झूक गांव में जीवीडी भवन का निर्माण.
  • गांव आजमाबाद मोखूता, मेघोत हाला और कमानियां में गौशाला भवन का निर्माण.

इन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

  • राजकीय कॉलेज अटेली में 442 लाख रुपए की लागत से विज्ञान खंड का निर्माण.
  • 2113.94 लाख रुपए की लागत से फैजाबाद- सीहमा- कनीना सड़क के सुधार का शिलान्यास.
  • रेवाड़ी- नारनौल सड़क मार्ग के शहरी हिस्से के सुधार कार्य पर 193 लाख रुपए की लागत.
  • महेंद्रगढ़ के डुलाना गांव में गौशाला भवन प्रोजेक्ट का शिलान्यास.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.