बिजनेस डेस्क, IPO | अगर आप भी हाल ही में शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है. सुदीप फार्मा लिमिटेड की तरफ से अपनी इनिशियल पब्लिक ऑफर का प्राइस बैंड निर्धारित कर दिया गया है. जानकारी देते हुए बताया गया कि प्राइस बैंड 563 से 593 रुपये के बीच होने वाला है.
हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी का आईपीओ 21 नवंबर यानि कि शुक्रवार के दिन ओपन होने जा रहा है और 25 नवंबर तक निवेशकों को इसमें दांव लगाने का मौका मिलने वाला है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
निवेशकों के लिए जरूरी खबर
कंपनी की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि यह इशू 1 रुपये वाले शेयरों पर आधारित होगा. एंकर निवेशकों को शेयर का 20 नवंबर गुरुवार के दिन ही दिए जाएगे. इसके बाद, 21 नवंबर को पब्लिक सब्सक्रिप्शन शुरू होगा. अलॉटमेंट के लिए 26 नवंबर की तारीख निर्धारित की गई है. रिफंड और शेयर की डीमैट ट्रांसफर प्रक्रिया 27 नवंबर के दिन पूरी की जाएगी. शेयरों की लिस्टिंग 28 नवंबर को होगी.
हम आपकी जानकारी के लिए बता दें की ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 96 रुपये के प्रीमियर पर उपलब्ध है. आईपीओ में 50% से अधिक शेयर QIB सेगमेंट के लिए आरक्षित नहीं है, जबकि NII निवेशकों के लिए कम- से- कम 15% और रिटेल निवेशकों के लिए कम- से- कम 35% शेयर आरक्षित किए गए हैं. इस आईपीओ के जरिए कंपनी कूल 95 करोड रुपए इकट्ठा करने वाली है.
21 नवंबर को ओपन होगा IPO
हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह राशि पूरी तरह से फ्रेश इश्यू ही आएगी. इसके साथ ही, प्रमोटर्स द्वारा 1.34 करोड़ इक्विटी शेरों का ऑफर फॉर सेल भी लाया जा रहा है. कंपनी फ्रेश इशू से प्राप्त 78.8 करोड रुपए का इस्तेमाल नई मशीनरी और बेहतर सुविधाओं के लिए करने वाली है.
अगर आप भी हाल फिलहाल में किसी नई कंपनी के आईपीओ की तलाश कर रहे थे, तो अब आपके पास शानदार मौका है. इस कंपनी का आईपीओ 21 नवंबर को ओपन होने जा रहा है. आप भी इसमें इन्वेस्ट करके भविष्य में बेहतरीन रिटर्न हासिल कर सकते हैं, परंतु एक बार आपको बाजार की जानकारी से सलाह अवश्य ले लेनी चाहिए.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
