बिजनेस डेस्क, IPO | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपके आने वाले सप्ताह में ओपन होने वाले कुछ बड़ी कंपनी के आईपीओ के बारे में जानकारी देने वाले हैं. पिछले काफी समय से इन्वेस्टर इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब जल्द ही उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है.
जरूरी खबर
इस सप्ताह निवेशको को आईपीओ पर दाव लगाने का बेहतरीन मौका मिलने वाला है. इस लिस्ट में पहला नंबर SSMD एग्रोटेक इंडिया का आता है. 25 नवंबर को इस कंपनी का आईपीओ ओपन होने जा रहा है. निवेशकों को महज 2 दिन का समय मिलने वाला है यानी की 27 नवंबर तक वह इसमें दांव लगा सकते हैं.
कंपनी की तरफ से 28 लाख फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. जानकारी देते हुए बताया गया कि आईपीओ का प्राइस बैंड 114 रुपए से 121 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है. कंपनी की तरफ से 1000 शेयरों का एक लॉट बनाया गया है. रिटेल निवेशकों को कम- से- कम 2000 लॉट पर दांव लगाना होगा, जिसकी वजह से उन्हें कम से कम 242000 रुपये इन्वेस्ट करने होंगे. तभी वह बेहतरीन रिटर्न का लाभ ले पाएंगे.
IPO में करें इन्वेस्ट
इस लिस्ट में अगला नंबर के के सिल्क मिल्स आईपीओ का आता है. यह आईपीओ 26 नवंबर को ओपन होने जा रहा है, निवेशको को निवेश करने के लिए दो दिन का समय मिलने वाला है यानी कि वह 28 नवंबर तक दांव लगा सकते हैं. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 75 लाख शेयर जारी करेगी.
जानकारी देते हुए बताया गया कि प्राइस बैंड 36 से 38 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है. कंपनी की तरफ से 3000 शेयरों का एक लॉट बनाया गया है. रिटेल निवेशकों को कम से कम 6000 शेयर पर दांव लगाना होगा यानी कि उन्हें कम से कम 2 लाख 28 हजार रुपए की इन्वेस्टमेंट करनी होगी. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार की जानकारी से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम माना जाता है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
