28 नवंबर को ओपन होगा इस दिग्गज कंपनी का IPO, निवेशकों को मिलेगा 4 दिन का समय

बिजनेस डेस्क, IPO | अगर आप भी हाल ही में शेयर बाजार में निवेश करने जा रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. हम एक्साटो टेक्नोलॉजीज के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इस कंपनी का आईपीओ 28 नवंबर को ओपन होने जा रहा है. कंपनी की तरफ से शेयर का प्राइस 140 रुपए निर्धारित किया गया है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

IPO

28 नवंबर को ओपन होगा IPO

ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 80 रुपये के प्रीमियर पर उपलब्ध है. अगर मौजूदा जीएमपी की बात की जाए, तो कंपनी के शेयर 220 रुपये के आसपास लिस्टेड हो सकते हैं. जानकारी देते हुए बताया गया कि एक और कंपनी का आईपीओ ओपन होने जा रहा है, यह कंपनी एक्साटो टेक्नोलॉजी है. 27 नवंबर से इन्वेस्टर इसमें दांव लगा सकते हैं.

बता दें कि ग्रे मार्केट में अभी से ही 57 परसेंट से ज्यादा के प्रीमियर के साथ शेयर कारोबार कर रहे है. 2 दिसंबर तक यह आईपीओ ओपन रहने वाला है यानी कि इन्वेस्टर्स को कुल चार दिन का समय मिलने वाला है. कंपनी के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 37 करोड रुपए से ज्यादा का होने वाला है.

220 पर लिस्टेड होंगे शेयर्स

अगर आप भी हाल ही में किसी कंपनी में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो अब आपके पास शानदार मौका है. मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम को देखा जाए, तो इस कंपनी के शेयर्स 220 रुपये के आसपास लिस्टेड हो सकते हैं. खबरें सामने आ रही है कि 5 दिसंबर को कंपनी के शेयर लिस्टेड हो सकते हैं.

आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 75.85% है. शेयरों की फाइनल अलॉटमेंट 3 दिसंबर को देखने को मिल सकती है.जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार की जानकारी से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.