यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 24 फरवरी तक हिसार- लुधियाना रूट पर रद्द रहेगी कई ट्रेनें; फटाफट देखें पूरी लिस्ट

हिसार | रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के सानेहवाल- अमृतसर रेलखंड के मध्य स्थित लुधियाना स्टेशन के लुधियाना यार्ड में पुनर्विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है. इस कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा.

Train Cancelled

जानें वजह

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि लुधियाना स्टेशन पर उपरोक्त कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें रद्द रहेगी. उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 54634, लुधियाना- भिवानी एक्सप्रेस ट्रेन, जो 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक (85 ट्रिप) लुधियाना के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी अर्थात यह ट्रेन लुधियाना-हिसार के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी.

रद्द ट्रेनों की सूची (प्रारंभिक स्टेशन से)

  • ट्रेन नंबर 54603, हिसार-लुधियाना पैसेंजर ट्रेन 01 दिसंबर से 23 फरवरी तक (85 ट्रिप) रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54604, लुधियाना- हिसार पैसेंजर ट्रेन जो 01 दिसंबर से 23 फरवरी तक (85 ट्रिप) रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54605, चूरू- लुधियाना पैसेंजर ट्रेन जो 01 दिसंबर से 23 फरवरी तक (85 ट्रिप) रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 54606, लुधियाना- हिसार पैसेंजर ट्रेन जो 01 दिसंबर से 23 फरवरी तक (85 ट्रिप) रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 56635, हिसार- लुधियाना पैसेंजर ट्रेन जो 01 दिसंबर से 23 फरवरी तक (85 ट्रिप) रद्द रहेगी.
यह भी पढ़े -  खाटूश्याम व तिरूपति बालाजी जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, हिसार से चलने वाली दोनों ट्रेनें हुई परमानेंट
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.