हिसार- लुधियाना के बीच सभी पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रूट डायवर्ट से चलेगी 4 गाड़ी; फटाफट चेक करें पूरी लिस्ट

हिसार | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें. अन्यथा, बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उत्तर रेलवे की ओर से राजपुरा- भटिंडा दोहरीकरण और धुरी स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा.

Train Cancelled

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उपरोक्त कार्य के चलते 3 दिसंबर यानि आज से 5 फरवरी 2026 तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा. उन्होंने बताया कि इस समयावधि के दौरान 7 ट्रेनें रद्द या आंशिक रूप से रद्द रहेगी.

रद्द ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 54631, भिवानी- धुरी ट्रेन
  • ट्रेन नंबर 54632, धुरी- सिरसा
  • ट्रेन नंबर 54633, सिरसा- लुधियाना
  • ट्रेन नंबर 54634, लुधियाना- भिवानी
  • ट्रेन नंबर 54636, लुधियाना- हिसार
  • ट्रेन नंबर 14653, हिसार- अमृतसर
  • ट्रेन नंबर 14654, अमृतसर- हिसार

रूट डायवर्ट से चलेगी यह ट्रेनें

ट्रेन नंबर 19272, हरिद्वार- भावनगर टर्मिनस 3 दिसंबर से 4 फरवरी तक 19 ट्रिप वाया अंबाला- पानीपत- रोहतक- डोभ भाली- महम- हांसी- हिसार होकर चलेगी. इस दौरान यह ट्रेन राजपुरा, पटियाला, धुरी, सुनाम उधम सिंह वाला और जाखल स्टेशन पर ठहराव करेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 3 जिलों को बड़ी सौगात, गांवों में खुलेंगे नए स्वास्थ्य केंद्र; नहीं लगाने पड़ेंगे शहरों के चक्कर

ट्रेन नंबर 19271, भावनगर टर्मिनस हरिद्वार ट्रेन 4 दिसंबर से 2 फरवरी तक 18 ट्रिप वाया हिसार- हांसी- महम- डोभभाली-  रोहतक- पानीपत- अंबाला होकर चलेगी.

यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी होगी. खासकर स्टूडेंट्स, नौकरीपेशा या औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले लोगों को अब अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा. इससे समय और खर्च दोनों बढ़ेगा. दैनिक यात्रियों ने बताया कि यह पैसेंजर ट्रेन रोजाना के सफर के हिसाब से कम बजट और सार्वजनिक परिवहन का एक उपयुक्त साधन है, लेकिन अब इनके रद्द रहने से यात्रियों को ज्यादा भाग- दौड़ करनी पड़ेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.