हरियाणा CET 2025 का रिजल्ट जारी, जल्द शुरू होगी 30 हजार सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया

चंडीगढ़, Haryana CET | हरियाणा में जल्द ही सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा शुक्रवार को ग्रुप सी की नौकरियों के लिए हुई सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. लगभग 4 महीने पहले 26 व 27 जुलाई को सीईटी का आयोजन किया गया था. साढ़े 12 लाख युवाओं ने सामान्य पात्रता परीक्षा दी थी, जिसमें से करीबन 50 प्रतिशत से ज्यादा युवा पास हुए है.

Haryana CET HSSC CET

राज्य में जब भी तृतीय श्रेणी की सरकारी नौकरियां निकलेंगी, तो सीईटी पास ये युवा उनके लिए आवेदन करने की पात्रता श्रेणी में शामिल हो चुके हैं. बता दें कि करीब 30 हजार भर्तियां जल्द शुरू हो सकती हैं. HSSC द्वारा पास और फैल दोनों तरह के अभ्यर्थियों को अगली सामान्य पात्रता परीक्षा में बैठने का मौका दिया गया है.

3 साल वैलिड रहेगा CET स्कोर

पास हुए युवा भी अपना स्कोर बढ़ाने के लिए फिर से परीक्षा दे सकते हैं और फेल हुए युवा पास होने के लिए परीक्षा दे सकते हैं. अगली सीईटी परीक्षा कब होगी, यह अभी निर्धारित नहीं है. मगर इस बार पास हुए युवाओं का स्कोर यानी उनके द्वारा नौकरियां प्राप्त करने की पात्रता अगले 3 साल तक वैलिड रहेगी. यह दूसरी सामान्य पात्रता परीक्षा थी, जबकि पहली परीक्षा साल 2022 में आयोजित हुई थी.

सबसे पहले होगी पुलिस की भर्ती

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ सीईटी का रिजल्ट घोषित करने के बाद अब सरकारी नौकरियों की प्रक्रिया शुरू होगी. कर्मचारी चयन आयोग ने पिछले दिनों करीबन 12 हजार भर्तियां वापस ली थी. सीईटी के कारण ही इन्हें वापस किया गया था, क्योंकि वास्तविक पात्र युवा इनमें हिस्सेदारी नहीं कर पा रहे थे. अब राज्य सरकार की तरफ से इन भर्तियों की प्रक्रिया कों शुरू करने का अनुरोध HSSC से किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

करीबन ढ़ाई लाख पदों पर भर्ती

सबसे पहले हरियाणा पुलिस में लगभग साढ़े 6 हजार पदों पर भर्तियां होने की संभावना है. राज्य में लगभग 63 ग्रुप है, जिनमें भर्तिया होनी है. मोटे तौर पर अनुमान है कि अगले कुछ माह में कर्मचारी चयन आयोग के पास करीब 30 हजार भर्तियों का अनुरोध राज्य सरकार की ओर से भेजा जा सकता है. हरियाणा में लगभग ढ़ाई लाख पदों पर सरकारी भर्तिया होने का अनुमान है, जिसकी प्रक्रिया निरंतर चल रही है. इसका मतलब है कि इतने पद रिक्त है.

एक पद के लिए बुलाए जाएंगे 10 गुना उम्मीदवार

सीईटी पास युवाओं की सरकारी नौकरियों में भर्ती की प्रक्रिया किस प्रकार होगी, इसका खाका पहले ही तैयार हो चुका है.  मेरिट के आधार पर युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए बुलाया जाएगा. एक पद के लिए दस गुना अभ्यर्थियों को संबंधित नौकरी पर दावेदारी के लिए आमंत्रित किया जाएगा. तकनीकी पदों पर भी इसी प्रकार से भर्ती की जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.