हिमालय पर्वत की ओर से आ रही ठंडी हवाओं ने हरियाणा में बढ़ाई ठिठुरन, जानें आगे कैसा रहेगा हरियाणा में मौसम का मिजाज

चंडीगढ़ | हरियाणा में उत्तर- पश्चिमी शीत हवाओं का असर दिखाई देने लगा है, जिसके चलते मौसम निरंतर परिवर्तनशील बना हुआ है. पहाड़ों से मैदानी इलाकों में उतरी हवाएं कंपकंपी छुड़वा रही है. कई जगहों पर वातावरण में नमी बढ़ने से सुबह हल्की धुंध भी नजर आती है. दिसंबर महीने की शुरुआत से ही तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

Cold Sardi Thand Mausam

रविवार को हिसार शहर का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यह अब भी सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा है. रविवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है.

आगे मौसम कैसा रहेगा

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हिमालय शिखरों की तरफ से उत्तरी बर्फीली और सर्द हवाओं ने दिसंबर माह में ठंड को बढ़ाया है. 8 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात को तापमान में ओर गिरावट की संभावना है. 15 दिसम्बर तक कोई बारिश की संभावना नहीं बन रही है. मैदानी राज्यों में बीच- बीच में हल्की बादलवाही देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 7 खिलाड़ियों की चमकी किस्मत, अब बनेंगे HCS और HPS अधिकारी; सरकार ने जारी किए आदेश

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

इस दौरान कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते रहेंगे. इसकी वजह से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी जारी रहेगी. इसके कारण दिन और रात के तापमान में उतार- चढ़ाव जारी रहेगा. बर्फबारी होने से सूखी ठंड बढ़ने की संभावना ज्यादा रहेगी. आने वाले दिनों में ठंड और बढने के आसार है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.