इस सस्ते IPO ने किया निवेशकों को गदगद, महज 5 दिनों में 55 फीसदी प्रीमियम

बिजनेस डेस्क, IPO | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के आईपीओ के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो इन दिनों अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दे रहा है. हम Ravelcare लिमिटेड की बात कर रहे हैं, कमजोर स्थिति के बीच इस कंपनी के शेयर्स की शानदार लिस्टिंग हुई है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

IPO

हो गई शानदार लिस्टिंग

बाजार में कंपनी के शेयर्स 55% के प्रीमियर के साथ 201 रुपए पर लिस्टेड हुए हैं. एक बार फिर से कंपनी के शेयर्स की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. मौजूदा समय में कंपनी के शेयर्स की कीमत 208 रुपए से ज्यादा के इंट्राडे हाई पर पहुंच गई है.

बता दें कि इस कंपनी का आईपीओ 1 दिसंबर को ओपन हुआ था, निवेशकों को 3 दिसंबर तक का समय दिया गया था. इस दौरान कंपनी के शेयर्स की कीमत 130 रुपये के आसपास थी, अब इसमें जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल रही है. थोड़े ही समय में इस कंपनी के आईपीओ में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है.

IPO को मिला था जबरदस्त रिस्पांस

जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है, आईपीओ पर निवेशको ने जी भर कर पैसा खर्च किया है. इस कंपनी के आईपीओ को 437.7 गुना सब्सक्राइब किया गया था. व्यक्तिगत कैटेगरी की बात की जाए तो 463.13 गुना सब्सक्राइब किया गया. वही क्यूआईबी क्षेत्र में 155. 91 गुना सब्सक्राइब किया गया था. मौजूदा समय में इस कंपनी के शेयर्स काफी शानदार स्थिति में नजर आ रही है, 55% के प्रीमियर के साथ निवेशकों को शानदार लिस्टिंग का लाभ मिला है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.