चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से मंगलवार को उनके निवास पर ब्रिटिश दूतावास की डिप्टी हाई कमीश्नर अलब्बा स्मेरिग्लियो ने मुलाक़ात की गई. इस दौरान ब्रिटेन के टॉप यूनिवर्सिटीज द्वारा हरियाणा में कैंपस खोलने पर अहम चर्चा की गई. बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरूण गुप्ता, विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी कुमार और विदेश सहयोग विभाग में मुख्यमंत्री के सलाहकार पवन चौधरी भी मौजूद रहे.

आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहा भारत
इससे राज्य के युवाओं के लिए विश्वस्तरीय शिक्षा, उच्च कौशल और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहा है. वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनने की तरफ अग्रसर हैं. इस यात्रा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और शिक्षा की अहम भूमिका होगी.
विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपस
हरियाणा सरकार इस लक्ष्य की तरफ बढ़ते हुए वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनाने के लिए लगातार काम कर रही है और विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपस हरियाणा में स्थापित करने के लिए कोशिश कर रहे है. ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों का हरियाणा में आना दुनिया में शैक्षणिक पहचान को एक नया रास्ता देगा. अलबा स्मेरिग्लियो ने भी सरकार द्वारा की जा रही पहलों की तारीफ की.