चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से हाल ही में सीईटी का परिणाम जारी किया गया है. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, उनमें से कुछ उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक नहीं हुई थी. ऐसे में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ऐसी उम्मीदवारों के लिए एक जानकारी साझा की गई है. इसे लेकर HSSC के अध्यक्ष हिम्मत सिंह की तरफ से एक पोस्ट की गई है.
HSSC अध्यक्ष ने शेयर की पोस्ट
हरियाणा CET 2025 ग्रुप C परीक्षा के दौरान जिन अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक नहीं हो पाए थे, उन अभ्यर्थियों को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने राहत प्रदान की है. आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने सोशल मीडिया X प्लेटफार्म पर इसे लेकर पोस्ट साझा की है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जिन अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं हो पाया है, उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है.
CET 2025 ग्रुप C परीक्षा के दौरान जिन अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक नहीं हो पाए थे। ऐसे सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे परेशान न हों।आयोग इस विषय पर सक्रिय रूप से कार्यरत है। बहुत जल्द आप सभी को बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूर्ण कराने हेतु निर्धारित समय के बारे में सूचित कर दिया जाएगा। pic.twitter.com/buMxPLIX8v
— Himmat Singh (@advhimmatsingh) December 10, 2025
प्रक्रिया को लेकर जानकारी
आयोग इस विषय पर एक्टिव होकर काम कर रहा है. बहुत जल्द सभी को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी कराने के लिए तय समय के बारे में सूचना प्रदान की जाएगी. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 26 एवं 27 जुलाई को हुए CET 2025 ग्रुप C परीक्षा के दौरान जिन अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं हो पाए थे, उन्होंने फोन कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया के जरिये अपनी क्वायरीज आयोग के पास भेजी हैं. उन्होंने अभ्यर्थियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आयोग की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है.
